गुड़गांव, जनवरी 5 -- गुरुग्राम। नूंह की एक दुकान में एक करोड़ से अधिक के जेवर और नगदी चुराने के आरोपी इनामी बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। रविवार देर रात सोहना-गुरुग्राम रोड पर गुरुग्राम और नूंह पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बदमाश के दोनों पैरो में गोली लगी। उसे सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पमाल में भर्ती कराया गया है। नूंह के पिनगवां इलाके में आठ दिन पहले सुनार की दुकान से यादराम नाम के बदमाश ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। तभी से वह फरार चल रहा था। नूंह पुलिस ने उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। रविवार देर रात अपराध शाखा सेक्टर-40 प्रभारी ललित कुमार सूचना मिली कि हत्या के प्रयास, लूट और डकैती जैसे दो दर्जन मामलों में वांछित यादराम बिना नंबर की बाइक पर सोहना की तरफ आ रहा है। गुरुग्राम की सेक्टर-40 और मेवात की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.