सहारनपुर, फरवरी 12 -- देहात कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 25 हजार रुपये के ईनामी बदमाश को गिरफ्तार किया। पुलिस कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी है। वहीं चिलकाना और मिर्जापुर में भी गोकश घायल हुए हैं। एएसपी मनोज कुमार ने बताया कि देहात कोतवाली की पुलिस टीम गांव देवला से गांव सरकड़ी जाने वाले मार्ग पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक मोटर बाइक पर दो संदिग्ध आते हुए दिखाई दिया। पुलिस ने आरोपियों को रूकने का इशारा किया। आरोपियों ने बाइक को पीछे घुमाकर तेजी से दौड़ा लिया। पुलिस ने आरोपियों का पीछा किया। खुद को घिरा देखकर एक आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई, जो एक आरोपी के पैर में लगी, जिसे घायल अवस्था में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जबकि आरोपी का साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। आरोपी...