जमशेदपुर, अक्टूबर 29 -- झारखंड पुलिस के ऑपरेशन लंगड़ा की जमशेदपुर में दूसरी कड़ी पूरी हुई, जब 10 मिनट के एनकाउंटर में रवि महानंद उर्फ गोपला को पुलिस की गोली लगी। कुल 10 मिनट तक ऑपरेशन चला। पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ में घायल रवि महानंद पहले एक वाहन चोर था। उसे पुलिस ने 17 मई 2023 को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। उसके साथ गोलमुरी टुइलाडुंगरी चार नंबर लाइन निवासी अमित मुंडा, सागर कालिंदी, बर्मामाइंस ईस्ट प्लांट बस्ती का बिट्टू कालिंदी, टुइलाडुंगरी लाइन नंबर पांच का वासुदेव बेहरा उर्फ सुरु जेल भेजे गए थे। उनके पास से 6 बाइक बरामद की गई थी। छह महीने में ही वह जेल से बाहर निकल गया। दशरथ शुक्ला की जब हरेराम सिंह के बेटे हरीश सिंह से अनबन हुई तो जमशेदपुर में गिरोह के लिए शूटरों का इंतजाम किया जाने लगा। शुक्ला का सम्पर्क लक्ष्मीनगर के आकाश सिंह से हुआ। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.