सहारनपुर, फरवरी 12 -- चिलकाना पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक गो-तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। खुद को घिरा देखकर आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई, जो आरोपी के पास में लगी। आरोपी के पास से एक तमंचा, तीन कारतूस और एक बाइक बरामद हुई है। सीओ सदर मुनीश चंद्र ने बताया कि थाना चिलकाना पुलिस फिरोजाबाद रोड चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ गो-तस्कर एक आम के बाग में गोकशी की तैयारी कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। बाग में पहुंचने पर किसी पशु के रंभाने की आवाज सुनाई दी। टॉर्च की रोशनी में एक संदिग्ध व्यक्ति जीवित गोवंश के साथ दिखाई दिया। पुलिस को देखकर आरोपी ने तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें गो-तस्कर के दाहिने पैर में गोली लगी औ...