नवाबगंज (गोंडा) संवाददाता।, मई 27 -- भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह नाबालिग से यौन उत्पीड़न के मामले में दिल्ली की पटियाला कोर्ट से राहत के बाद मंगलवार को अपने गृह जिले गोंडा पहुंचे। आरोपों और फैसले पर खुलकर बात की। कहा कि मुझे अपने ऊपर और न्याय पालिका पर शुरू से ही भरोसा था। अब अदालत का आदेश आ जाने के बाद मेरे विरुद्ध षड्यंत्र रचने वाले लोग बेनकाब हो गए हैं। उन्होंने कहा कि मुझे सताने वाले सब लोग सताए जाएंगे। गोमाता नंदिनी के मंदिर में दर्शन-पूजन करने के बाद मीडियाकर्मियों से बात करते हुए पूर्व सांसद ने कहा कि महिला सुरक्षा के लिए बने यौन उत्पीड़न, दहेज उत्पीड़न के साथ दलित उत्पीड़न कानून का देश भर में दुरुपयोग हो रहा है। उन्होंने कहा कि मैं कानून के खिलाफ नहीं हूं पर इसके दुरुपयोग पर कैसे रोक लगे इस प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.