देहरादून, मार्च 17 -- कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल रविवार को इस्तीफा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सौंपने से पूर्व सहपत्नीक मुजफ्फरनगर के रामपुर तिराहा में बने उत्तराखंड शहीद स्मारक पहुंचे। यहां उन्होंने उत्तराखंड के अमर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद अपने शासकीय आवास पर प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए उत्तराखंड राज्य आंदोलन में कदम दर कदम अपनी भूमिका के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके कुछ लोगों ने उन्हें टारगेट किया, उन्हें इस बात का दुख है। मीडिया कर्मियों को संबोधित करते हुए अग्रवाल ने कहा कि उत्तराखंड राज्य आंदोलन में कोई उनकी भूमिका को नकार नहीं सकता है। राज्य में कई लोग इस बात के गवाह हैं, कैसे उन्होंने आक्रामक ढंग से आंदोलन में भाग लिया।बात को तोड़ मरोड़कर पेश किया गया प्रेमचंद्र अग्रवाल ने कहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.