सिमडेगा, फरवरी 22 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। मुझे कुछ करना है के द्वारा सुपर 100 बैच की शुरुआत की जा रही है। इसमें आर्मी, होमगार्ड और कक्षपाल के फिजिकल, रिटेन और मेडिकल की तैयारी कराई जाएगी। संचालक रवि शंकर साहनी ने बताया कि सभी युवाओं के लिए बेहतरीन मौका है वर्दी पाने का अपनी तैयारी को मजबूत बनाकर अपने सपने को साकार कर सकते है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना में अग्निवीर के लिए लगभग एक लाख वेकैंसी आने की संभावना है। अभी हाल ही में संस्था के दो छात्र जस्टिन डांग और सुदामा मांझी भारतीय सेना में भर्ती हुए है, जो भी छात्र- छात्राएं तैयारी में शामिल होना चाहते है वे 24 फरवरी को अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक आकर अपना नामांकन करा सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.