पीलीभीत, फरवरी 25 -- पूरनपुर। अन्नदाता किसान यूनियन के प्रदेश महामंत्री बलजिंदर सिंह ने सड़क परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह को पत्र भेजा है। इसमें धनाराघाट रोड से मुझा जाने वाले मार्ग का चौड़ीकरण कराने की मांग की है। पत्र में कहा गया कि यह मार्ग गुलड़हा, नौगमा, अर्जुनपुर, तुलसीपुर और कीरतपुर से जंगल की सीमा तक पक्का बना हुआ है। जंगल के पार यह मार्ग गभिया सहराई होते हुए खटीमा उत्तराखंड के लिए गया है। इसके साथ ही इस मार्ग से दर्जनों गांवों जुड़े हुए हैं। रोजाना स्कूली बसे, गन्ने से भरे टक सहित अन्य वाहनों का अत्याधिक आवागमन होता है। मार्ग की चौड़ाई कम होने से हादसों की आशंका बनी रहती है और आवागमन में भी परेशानी होती है। बलजिंदर सिंह ने इस मार्ग को 24 फिट चौड़ा बनाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.