गोंडा, अप्रैल 1 -- धानेपुर, संवाददाता। मुजेहना ब्लॉक क्षेत्र के 346 मजरे जल्द ही बिजली से रोशन होंगे। साथ ही अन्य छूटे हुए मजरों के लिए प्रस्ताव मांगा गया है। ताकि शत प्रतिशत गांव-मजरों तक बिजली पहुंचाई जा सके। मंगलवार को केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री व गोंडा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह सिंह के प्रतिनिधि कमलेश पांडेय व निजी सचिव राजेश सिंह ने मुजेहना ब्लॉक में बिजली विभाग के अधिकारियों, ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों व पार्टी पदाधिकारियों के साथ संयुक्त रुप से बैठक की। कमलेश पांडेय ने कहा कि मुजेहना ब्लॉक क्षेत्र के करीब 346 मजरे बिजली से अछूते हैं। इन मजरों में जल्द बिजली पहुंचाई जायेगी। उन्होंने बैठक में शामिल पंचायत प्रतिनिधियों पार्टी पदाधिकारी से कहा है कि अपने आसपास अगर कोई भी ऐसा छोटा-मोटा मजरा बिजली से वंचित है तो उसके बारे में प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.