कुशीनगर, मार्च 26 -- हाटा/ढाढा। हिन्दुस्तान संवाद। मुजहना हेतिमपुर स्थित टोल प्लाजा पर सोमवार की देर रात टोल फ्री करने को लेकर कुछ युवकों व टोल कर्मियों के बीच जमकर मारपीट हुई। मंगलवार को इससे संबंधित वीडियो व फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों को इसकी जानकारी हुई। इस मामले में टोल मैनेजर में देवरिया जिले के महुआडीह थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मार-पीट के संबंध में असिस्टेंस टोल मैनेजर अतुल सिंह ने थाना महुआडीह पुलिस को दिए गए तहरीर में बताया है कि स्काई लार्क इंजिनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड की ओर से उनकी टीम टोल टैक्स कलेक्शन का काम करती है। सोमवार की देर रात एक वाहन का चालक नशे में चूर होकर टोल लेन नंबर चार पर टोल फ्री करने की जिद कर रहा था। टोल कर्मियों ने टोल नियमों की दुहाई देते हुए उसे समझाया मगर वाहन में सवार ल...