मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 24 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। मुजफ्फरपुर-हाजीपुर रेलखंड पर बुधवार को तीन घंटे तक ट्रेनों का परिचालन बाधित रहा। इस दौरान आधा दर्जन से अधिक ट्रेनें विभिन्न स्टेशनों पर फंसी रहीं। हजारों रेल यात्री हलकान रहे। इनमें न्यू जलपाईगुड़ी से अमृतसर जानेवाली कर्मभूमि एक्सप्रेस, जयनगर-आरा इंटरसिटी, टाटा-छपरा एक्सप्रेस, बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस व अन्य ट्रेन शामिल हैं। जयनगर से अमृतसर जानेवाली शहीद एक्सप्रेस को जंक्शन पर आधे घंटे से अधिक समय तक रोका गया। साढ़े तीन बजे दिन के बाद धीरे-धीरे स्थिति सामान्य हुई। हाजीपुर स्टेशन पर गर्डर लांचिंग को लेकर दोपहर 12.30 बजे से तीन घंटे का यातायात व पावर ब्लॉक लिया गया था। संबंधित समय सीमा में हाजीपुर होकर ट्रेन का परिचालन बंद रहा। इसके चलते पूर्व में कई ट्रेनों की टाइमिंग को पुनर्निर्धारित क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.