मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 4 -- बिहार के मुजफ्फरपुर से पश्चिम बंगाल के हावड़ा (कोलकाता) तक वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की मांग तेज हो गई है। अब यह मुद्दा संसद के शीतकालीन सत्र में भी गूंजा है। वैशाली से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की सांसद वीणा देवी ने लोकसभा में गुरुवार को यह ट्रेन चलाने की मांग की। लोक हित के मुद्दों के तहत उन्होंने मुजफ्फरपुर-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस के अलावा, बेंगलुरु के लिए नई दैनिक ट्रेन चलाने और संघमित्रा एक्सप्रेस का विस्तार करने की भी मांग सरकार के सामने रखी। सांसद वीणा देवी ने गुरुवार को सदन में कहा कि मुजफ्फरपुर से हावड़ा के बीच वंदे भारत ट्रेन जल्द शुरू की जानी चाहिए। इसके अलावा, मुजफ्फरपुर से कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु तक एक नई डेली ट्रेन चलाई जाए। उन्होंने बेंगलुरु से दानापुर के बीच चलने वाली संघमित्रा एक्...