हाजीपुर, फरवरी 23 -- लालगंज । संवाद सूत्र सड़क दुर्घटना में घायल युवक का शव पोस्टमार्टम के बाद घर आने पर कोहराम मच गया। शव आने की सूचना मिलते ही काफी संख्या में लोगों की भीड़ उसके घर जुट गई। मृतक सुधीर कुमार लालगंज नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 08 के विश्वनाथ ठाकुर का बेटा था। वह अपने चार भाइयों में सबसे छोटा था। मजदूरी कर परिवार चलता था। मृतक के माता-पिता दोनों जीवित हैं। मृतक बीते 15 फरवरी को मुजफ्फरपुर जिले के पारू से अपने घर लालगंज आ रहा था। इसी दौरान लालगंज लंगड़ी पाकर चौक के पास तेल टैंकर ने ठोकर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को स्थानीय लोगों ने लालगंज रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान शनिवार की देर रात पीएमसीएच में उसकी मौत हो गई। जहां से पोस्टमार्टम के बाद रविवा...