मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 4 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। मुजफ्फरपुर समेत सात जिले विशिष्ट शिक्षकों को वेतन संरक्षण का लाभ देने में अव्वल रहे हैं। अपर मुख्य सचिव ने गुरुवार को विशिष्ट शिक्षकों के वेतन संरक्षण और एरियर का लाभ देने की समीक्षा की, जिसमें यह सामने आया। शिक्षकों के वेतन भुगतान के संबंध में समीक्षा करते हुए अपर मुख्य सचिव डॉ. बी राजेन्दर ने कहा कि सात जिले अरवल, बेगूसराय, गोपालगंज, खगड़िया, मुजफ्फरपुर, शेखपुरा एवं सीवान द्वारा विशिष्ट शिक्षकों को वेतन संरक्षण के बाद एरियर का भुगतान कर दिया गया है। शेष 31 जिले को एक सप्ताह के अन्दर भुगतान का आदेश दिया गया। ऐसे सभी शिक्षकों, जिन्हें एचआरएमएस के माध्यम से अक्टूबर का वेतन भुगतान नहीं किया गया है, उनका विवरण जिलों से प्राप्त कर आगामी साप्ताहिक बैठक में प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया...