मुजफ्फरपुर, जनवरी 7 -- मुजफ्फरपुर, वसं। लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (पीएचईडी) में 23 नए सहायक अभियंता तैनात किए गए हैं। मुजफ्फरपुर समेत आठ जिलों में रिक्त पदों पर इन सहायक अभियंताओं की तैनाती हुई है। शिवहर, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, हाजीपुर, मोतिहारी, मधुबनी और बेतिया जिले में ये पदाधिकारी भेजे गए हैं। पिछले माह दो जिलों के कार्यपालक अभियंता समेत 9 जेई नल जल योजना में लापरवाही व मनमानी के आरोपों में निलंबित किए गए थे। उसके बाद बड़े पैमाने पर सहायक अभियंताओं की पदस्थापना हुई है। अधीक्षण अभियंता मनोज कुमार के अनुसार, इन अभियंताओं के पदस्थापना की अधिसूचना मंगलवार को जारी हुई है। मुजफ्फरपुर जिले में पीएचईडी के अंतर्गत अवर प्रमंडल कांटी (मोतीपुर) में नित्यानंद प्रकाश, मोतीपुर में प्राक्कलन पदाधिकारी अमित कुमार, अवर प्रमंडल मुजफ्फरपुर में प्रकाश कु...