मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 24 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। मुजफ्फरपुर और पूर्वी चंपारण जिले में हत्या, लूट, डकैती और आर्म्स एक्ट के छह कांडों में वांटेड 25 हजार के इनामी शातिर को बिहार एसटीएफ ने कोटवा से सोमवार की देर शाम घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक देसी पिस्टल, चार मोबाइल और कार जब्त की गई है। बीते 17 जुलाई को कोटवा में ढाबा संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मामले में उसके खिलाफ इनाम की घोषणा की गई थी। उसे कोटवा थाने से मंगलवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया। बिहार एसटीएफ ने बताया कि सोमवार शाम सूचना मिली कि मुजफ्फरपुर के देवरिया थाने के मुजा बंगरा निवासी 25 हजार रुपये का इनामी शातिर विकास कुमार उर्फ पकौड़ी लाल कोटवा इलाके में देखा गया है। उसे पकड़ने के लिए कोटवा पुलिस के सहयोग से घेराबंदी की गई। कोटवा में विकास के स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.