प्रधान संवाददाता, जून 9 -- मुजफ्फरपुर रेप पीड़िता बच्ची के इलाज में लापरवाही के मामले की जांच पूरी हो गई है। निदेशक प्रमुख (स्वास्थ्य) के नेतृत्व में गठित चार सदस्यीय टीम ने अपनी जांच पूरी कर ली है। टीम ने अपनी रिपोर्ट विभाग को सौंप दी है। टीम की ओर से पीएमसीएच में लगातार तीन दिनों तक मामले की जांच की गई। इस दौरान इलाज से जुड़े डॉक्टरों, नर्सिंग कर्मियों से लेकर कई अन्य लोगों से इस मामले में पूछताछ की गई। टीम की ओर से वर्तमान अधीक्षक डॉ. आईएस ठाकुर, तत्कालीन उपाधीक्षक सह प्रभारी अधीक्षक डॉ. अभिजित सिंह, उपाधीक्षक अभिषेक बासकुी, स्त्री रोग विभाग की अध्यक्ष व ड्यूटी चिकित्सक, ईएनटी विभाग के चिकित्सकों व इमरजेंसी में कार्यरत चिकित्सकों से पूछताछ की गई। इसके बाद टीम की ओर से रिपोर्ट तैयार की गई है। घटना के दिन तक अधीक्षक डॉ. आईएस ठाकुर छुट्टी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.