पटना, फरवरी 19 -- विशेष निगरानी इकाई (एसवीयू) ने मुजफ्फरपुर में साहेबगंज नगर परिषद के कनीय अभियंता अमन कुमार को नौ हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। घूस की यह रकम नगर परिषद क्षेत्र में सड़क किनारे पेवर ब्लॉक लगाने के एवज में मांगी जा रही थी। इकाई ने बताया कि गिरफ्तार कनीय अभियंता से पूछताछ हो रही है। उन्हें शुक्रवार को पटना स्थित निगरानी की विशेष अदालत में पेश किया जायेगा। एसवीयू से मिली जानकारी के मुताबिक साहेबगंज नगर परिषद वार्ड 12 निवासी राजकुमार तिवारी ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में उन्होंने कनीय अभियंता अमन कुमार पर पेवर ब्लॉक लगाने के एवज में 25 हजार घूस मांगने का आरोप लगाया था। शिकायत के सत्यापन के बाद एसवीयू थाने में कांड दर्ज करते हुए छापेमारी कर अभियंता की गिरफ्तारी की गयी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.