मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 2 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। वैशाली के अपराधियों के गैंग ने मुजफ्फरपुर में लूट की बड़ी साजिश रची थी। अपराधियों के निशाने पर वैशाली बॉर्डर इलाके का एक सीएसपी संचालक था। अपराधियों की साजिश की जानकारी बिहार एसटीएफ को हुई। इसके बाद बिहार एसटीएफ ने वैशाली के बिदुपुर में घेराबंदी कर शातिर पिंटू कुमार पासवान को गिरफ्तार किया। उसके पास से लोडेड पिस्टल बरामद की गई है। उसने अपने मौसेरे भाई के साथ मिलकर मुजफ्फरपुर में लूट की बड़ी साजिश रची थी। पूछताछ के बाद उसके खिलाफ बिदुपुर थाने में आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। साथ ही उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेजा दिया गया है। बिहार एसटीएफ की ओर से बताया गया है कि गिरफ्तार शातिर पिंटू देसरी थाना के खकसा कल्याण गांव का निवासी है। उसके गैंग ने बीते 17 जुलाई को गुजरात के सूरत शहर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.