पटना, जनवरी 7 -- विशेष निगरानी इकाई (एसवीयू) ने बुधवार को मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज विद्युत प्रमंडल में लाइनमैन मुनचुन राम और मीटर रीडर निशांत को पांच हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार कर लिया। वहीं, जेई गौतम कुमार और दूसरा लाइनमैन चंदेश्वर कुमार छापेमारी की सूचना पाकर फरार हो गए। हालांकि चारों के खिलाफ घूस लेने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इन पर विद्युत कनेक्शन और मीटर लगाने के एवज में 12 हजार रुपये घूस मांगे जाने का आरोप है। जानकारी के मुताबिक, स्थानीय निवासी मो. जाहिद ने एसवीयू में लिखित शिकायत की थी। पीड़ित ने कहा था कि आरोपितों ने उसके परिसर का विद्युत कनेक्शन काट दिया है। दोबारा विद्युत कनेक्शन और मीटर लगाने के एवज में घूस मांग रहे हैं। घूस नहीं देने पर कनेक्शन और मीटर नहीं लगाने के साथ एफआईआर की भी धमकी दी जा रही है। एसवीयू ने...