सरैया, फरवरी 15 -- बिहार के मुजफ्फरपुर में भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। घटना जैतपुर थाना क्षेत्र के जगिरिया चौक के समीप मुजफ्फरपुर-देवरिया मुख्य मार्ग पर शुक्रवार की देर रात हुई। बोलेरो और एक अन्य कार के बीच टक्कर में मरने वाले दोनों बुजुर्ग थे। वहीं, दोनों वाहनों पर सवार तीन लोग जख्मी हो गए। मृतकों में साहेबगंज थाना क्षेत्र के रजवारा हलिमपुर निवासी शंभू साह (65) एवं पारू थाने के बाजितपुर बतरौलिया निवासी शिवनाथ राय (70) शामिल है, जबकि घायलों की पहचान बाजितपुर बतरौलिया का कंचन राय (28) एवं परमजीत कुमार (15) तथा रजवारा हलिमपुर के जयराम साह (32) के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि जोरदार आवाज सुनने के बाद आसपास के लोग घटनास्थल की तरफ दौड़े और घायलों को वाहनों से बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची डायल 112 की टीम घटना स्थल पह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.