नई दिल्ली, जनवरी 28 -- बड़ी खबर बिहार के मुजफ्फरपुर से है जहां डकैती के दौरान महिला की हत्या कर कर दी गयी। जिले के कटरा थाना केके बखरी गांव की वारदात है जहां सोमवार की रात फर्नीचर व्यवसाई के घर पांच डकैतो ने धावा बोला। नेपाल में बिजनेस कर रहे फर्नीचर व्यवसाई के घर उसके बुजुर्ग पिता नथुनी शर्मा और मां दुखनी देवी थी। बदमाशों ने दोनों को गोली मार दी जिसमें दुखनी देवी की मौत हो गयी। कटरा थाना पुलिस के साथ ग्रामीण एसपी विद्यासागर खुद मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुट गए हैं। गांव के लोगों से मिली जानकारी के अनुसार डकैत पहुंचे तो दोनों पति पत्नी जग गए। दुखनी देवी ने एक डकैत को पकड़ लिया। साथी को दुखनी से छुराने के लिए दूसरे डकैत ने गोली चला दी। गोली लगते दुखनी गिर गई। पत्नी को गोली लगने के बाद नथुनी शर्मा ने विरोध किया तो डकैतो ने उसे भी गोली मार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.