मुजफ्फरपुर, मार्च 28 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। मद्य निषेध विभाग की टीम ने रेवा रोड में शराब लदे ट्रक को पकड़ने के लिए घेराबंदी की तो तस्कर गाड़ी लेकर वैशाली की ओर भाग निकला। उत्पाद पुलिस ने पीछा किया तो वैशाली के लालगंज में ट्रक को छोड़कर तस्कर फरार हो गए। इसके बाद उत्पाद पुलिस मुजफ्फरपुर के सहयोग से वैशाली मद्य निषेध की टीम ने ट्रक को जब्त कर लिया। ट्रक से 100 कार्टन से अधिक शराब मिली है। इसे गुप्त बॉक्स बनाकर छिपाया गया था। छानबीन में पता चला कि उत्तरप्रदेश से शराब की खेप ट्रक से लाई जा रही थी। ट्रक के नंबर के आधार पर मालिक, चालक और स्थानीय तस्कर का सुराग लगाया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.