मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 13 -- मुजफ्फरपुर में शनिवार को दिनदहाड़े बदमाशों ने फाइनेंस कर्मी से 17 लाख की लूट को अंजाम दे दिया। बताया जा रहा है कि कर्मचारी कैश से भरा बैग लेकर रिटेलर को देने जा रहा था। इसी दौरान अपाचे से आए बदमाशों ने कपरपुरा रेलवे गुमटी के पास गन प्वाइंट पर लूट लिया। और कैश लेकर फरार हो गए। घटना अहियापुर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फरार अपराधियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है। पुलिस जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी की बात कह रही है। साथ ही इस बात की भी जांच हो रही है कि इतनी बड़ी रकम की सूचना पुलिस को क्यों नहीं दी गई। पीड़ित विक्रम ने बताया कि बाइक से आए बदमाशों ने मेरे सिर पर गन रखी और बैग मांगने लगे। मैंने मना किया तो उसके साथी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.