हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, जनवरी 12 -- ​मुजफ्फरपुर में दरभंगा-मुजफ्फरपुर एनएच स्थित कटरा मोड के पास घने कोहरे के कारण आपस में 10 गाड़ियां टकरा गईं। घटना सोमवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे बेनीबाद थाना क्षेत्र की है। इस हादसे में एम्बुलेंस के चालक समेत कुल तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिन्हें स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को तुरंत पास के स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें एसकेएमसीएच रेफर कर दिया है। स्थानीय लोगों की माने तो घटना से पूर्व उक्त एंबुलेंस दरभंगा से मुजफ्फरपुर की ओर जा रही थी। इसी बीच घने कोहरे के कारण दुर्घटना ग्रस्त हो गई। जिसके बाद पीछे से आ रही एक के बाद दस गाड़ी आपस में टकराती चली गई। इस घटना में एंबुलेंस में सवार चालक समेत तीन लोग जख्मी हो गए।...