मुजफ्फरपुर, नवम्बर 13 -- विधानसभा चुनाव की मतगणना शुक्रवार को बाजार समिति परिसर स्थित मतगणना स्थल पर सुबह आठ बजे से होगी। इसके लिए मतगणना केंद्र पर कर्मचारियों और प्रत्याशियों के गणना अभिकर्ताओं को सुबह छह बजे ही प्रवेश मिलेगा। मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। डीएम सुब्रत कुमार सेन व एसएसपी सुशील कुमार मतगणना कार्य में लगे अधिकारियों व कर्मचारियों की गुरुवार को ब्रीफिंग करेंगे। ब्रीफिंग के अगले दिन सभी कर्मचारी और अधिकारी अपनी ड्यूटी पर तैनात हो जाएंगे। मतगणना के लिए जिला प्रशासन ने अलग से ट्रैफिक प्लान, सुरक्षा व्यवस्था आदि का आदेश पहले ही जारी कर दिया है। बता दें, कि सुबह आठ बजे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती होगी और उसके दो घंटे बाद करीब 10 बजे से चुनाव परिणाम का रुझान आना शुरू होगा। वहीं, स्ट्रांगरूम के सीसीटीवी को लेकर चौकसी स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.