मुजफ्फरपुर, फरवरी 5 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। बिजली चोरी के खिलाफ एसटीएफ की कार्रवाई में बीते जनवरी माह में जिले में बड़े पैमाने पर एफआईआर दर्ज की गई है। जनवरी में एसटीएफ की जांच में मुजफ्फरपुर जिले के चारों डिवीजनों में 270 बिजली चोरी के मामले पकड़े गए हैं। इस दौरान 94 लाख 96 हजार 919 रुपये की बिजली चोरी का आकलन किया गया। आंकड़े से स्पष्ट है कि जिले में बिजली चोरी एक-दो इलाकों तक सीमित नहीं, बल्कि शहर से गांव तक फैली है। सबसे चौंकाने वाली स्थिति मुजफ्फरपुर पश्चिम की है, जहां 111 एफआईआर दर्ज कर 36.11 लाख रुपये की चोरी पकड़ी गई। वहीं, मुजफ्फरपुर पूर्वी डिवीजन में 92 एफआईआर और 25.58 लाख रुपये की चोरी उजागर हुई। शहरी इलाकों को कवर करने वाले अर्बन-1 और अर्बन-2 डिवीजन में भी हालात बेहतर नहीं रहे। रोज औसतन 9 केस, फिर भी चोरी जारी 31 दिनों ...