मुजफ्फरपुर, फरवरी 4 -- इस हफ्ते मौसम का मिजाज तेजी से बदलने वाला है। अगर आप सोच रहे हैं कि अभी सर्दी बाकी है, तो तैयार हो जाइए क्योंकि फरवरी के महीने में ही तेज गर्मी आपको परेशान कर सकती है। मौसम विभाग ने मंगलवार को अगले पांच दिनों का जो अनुमान जारी किया है, उसके मुताबिक तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होने वाली है। हालांकि, पछुआ हवाएं अभी चलती रहेंगी, लेकिन उनकी रफ्तार धीमी पड़ने से ठंड का असर अब नाममात्र का रह जाएगा। मंगलवार को भी तापमान में अच्छी-खासी बढ़ोतरी देखी गई। अधिकतम तापमान में ढाई डिग्री और न्यूनतम में तीन डिग्री का इजाफा हुआ, जिससे मौसम अब सामान्य स्तर के करीब पहुंच गया है। दिन में सताएगी गर्मी और सुबह हल्की ठंड पूसा मौसम विज्ञान केंद्र के डॉ. ए. सत्तार ने बताया है कि आने वाले दिनों में गर्मी अपना असर दिखाएगी। अनुमान है कि दिन का ताप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.