मुजफ्फरपुर, जुलाई 11 -- मुजफ्फरपुर। 12538/12537 प्रयागराज-मुजफ्फरपुर-प्रयागराज एक्सप्रेस में एसी की तीन अतिरिक्त बोगियां जोड़ी जाएंगी। 14 जुलाई से थर्ड एसी के 01 व थर्ड एसी इकॉनोमी श्रेणी के 02 अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे। इसके बाद इस रेलगाड़ी में कुल 21 डिब्बे हो जाएंगे। वर्तमान में यह ट्रेन 12538/12537 नंबर से चलायी जा रही है। एक सितंबर से यह ट्रेन 14112/14111 नंबर से चलेगी। इसकी जानकारी पूमरे के सीपीआरओ सरस्वती चन्द्र ने शुक्रवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.