मुजफ्फरपुर, जनवरी 12 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बिहार पुलिस दारोगा भर्ती विज्ञापन संख्या 02/2023 से बहाल हुए 1251 दारोगा में से 66 को मुजफ्फरपुर में प्रतिनियुक्त किया गया है। नए बैच के दारोगा के आने से जिले में दारोगा पर केस और विधि व्यवस्था का बोझ कुछ कम होगा। शहरी इलाके के थानों में प्रति दारोगा औसतन 100 केसों की जांच का भार है। केसों के दबाव के कारण पुलिस अधिकारी केस के निष्पादन व कार्रवाई में काफी समय लगा रहे हैं। नए बैच के दारोगा के थानों में पदस्थापन के बाद पूर्व से तैनात दारोगा पर कार्य का बोझ कम होगा। नए कानून के तहत आपराधिक घटनाओं की त्वरित जांच व कार्रवाई पर जोर दिया गया है। इसके तहत अब कोई भी केस 300 से अधिक दिन तक लंबित नहीं रखना है। जिले की स्थिति यह है कि यहां 10 हजार से अधिक आपराधिक केस लंबित चल रहे हैं। इसको लेकर कई ...