मुजफ्फरपुर, मार्च 17 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता सूबे के सदर अस्पतालों में चल रही एसएनसीयू की रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग ने जारी की है। यह रिपोर्ट अप्रैल 2024 से जनवरी 2025 तक की है। इसके मुताबिक पूर्वी चंपारण जिले की एसएनसीयू में सबसे अधिक तो वैशाली में सबसे कम दिन में नवजात ठीक होकर डिस्चार्ज हो रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक पूर्वी चंपारण की एसएनसीयू में 10 दिन बच्चे रह रहे हैं तो वैशाली की एसएनसीयू में तीन दिन में बच्चे ठीक होकर डिस्चार्ज हो रहे हैं। मुजफ्फरपुर की एसएनसीयू में नवजात को ठीक होने में पांच दिन का समय लग रहा है। एसएसनसीयू में नवजात को औसत चार दिनों में ठीक होकर घर चले जाना चाहिए। कैमूर में सबसे जयादा नवजात किए गए भर्ती रिपोर्ट के मुताबिक कैमूर जिले में हर महीने सबसे ज्यादा नवजात एसएनसीयू में भर्ती किए गए। कैमूर जिले में इस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.