बिजनौर, फरवरी 18 -- चांदपुर क्षेत्र के गांव मुजफ्फरपुर खादर स्थित प्राथमिक विद्यालय में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक घायल बारहसिंघा स्कूल परिसर में घुस आया। जानकारी के अनुसार बारहसिंघा पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया था, जिससे वह घायल हो गया और जान बचाने के लिए स्कूल में घुस गया। घटना के समय स्कूल में मौजूद शिक्षकों और बच्चों में हड़कंप मच गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक शिवराज सिंह ने डायल 112 को सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायल बारासिंघा को सुरक्षित रेस्क्यू कर अपने साथ रेंज कार्यालय ले गई। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार बारहसिंघा का उपचार किया जा रहा है। उसकी हालत पर निगरानी रखी जा रही है और स्वस्थ होने के बाद उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाएगा। घटना के बाद ग्रामीणों में भी चर्चा का विषय बना रहा। वन विभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.