मुजफ्फरपुर, फरवरी 16 -- मुजफ्फरपुर। होली पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को लेकर रेलवे ने मुजफ्फरपुर जंक्शन को दो और होली स्पेशल ट्रेन दिए हैं। इनमें से एक का पहले से फेस्टिवल स्पेशल के रूप में परिचालन हो रहा था। उसी ट्रेन को रेलवे ने होली स्पेशल के रूप में विस्तार किया है। यह ट्रेन गांधीधाम से मुजफ्फरपुर होते हुए भागलपुर तक चल रही है। इसका परिचालन 30 मार्च तक होगा। वहीं दूसरी ट्रेन 09031 उधना-हसनपुर रोड स्पेशल 22 फरवरी से 29 मार्च तक प्रत्येक रविवार को उधना से 11:25 बजे खुलेगी। अगले दिन शाम 05:10 बजे मुजफ्फरपुर रुकते हुए रात 8:00 बजे हसनपुर रोड स्टेशन पहुंचेगी। वहीं उसी दिन यह ट्रेन हसनपुर रोड स्टेशन से रात 9:45 बजे खुलेगी। मध्य रात्रि 12:25 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.