मुजफ्फरपुर, फरवरी 13 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जिले में कृषि यांत्रिकीकरण को बढ़ावा देने के लिए जल्द ही 100 और कृषि यंत्र बैंकों की स्थापना की जाएगी। इसके लिए मुख्यालय स्तर से तैयारी पूरी की जा चुकी है। जिला कृषि विभाग को यांत्रिकीकरण प्रभाग के माध्यम से प्राथमिक कृषि साख सहयोग समितियों (पैक्स) को चिन्हित करने को कहा गया है। विभाग ऐसे पैक्सों की पहचान करने में जुट गया है। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार इस साल जून तक जिले में करीब 100 पैक्सों में इन बैकों की स्थापना कर देनी है। इसके लिए 50 करोड़ रूपये तक खर्च करने की विभाग ने योजना बनाई है। अगले महीने इस मद में राशि का आवंटन जिले को मिल जाने की संभावना है। इसके बाद चयनित पैक्सों को कृषि कार्य के लिए आधुनिक मशीनों और यंत्रों की खरीदारी का आदेश जारी कर दिया जाएगा। पैक्सों को इसके लिए प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.