मुजफ्फरपुर, फरवरी 9 -- मुजफ्फरपुर, वसं। मुजफ्फरपुर जिला शतरंज संघ के तत्वावधान में सोमवार को नयाटोला स्थित थियोसोफिकल लॉज के सभागार में राजकुमार गोयनका मेमोरियल ओपेन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता हुई। इसमें नौ जिलों के 16 अंतर्राष्ट्रीय रेटेड खिलाड़ियों सहित 43 प्रतिभागियों ने भाग लिया। मुजफ्फरपुर के विजेंद्र कुमार को पछाड़ते हुए दरभंगा के जयेश मिश्रा ने चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। अंतिम चक्र के प्रमुख मुकाबलों में दरभंगा के अनुभव मिश्रा (5 अंक) ने पश्चिम चंपारण के शाहिद हुसैन (4 अंक) को, दरभंगा के आर्यन कुमार (5 अंक) ने पटना के हर्ष भारती (4 अंक) को, मुजफ्फरपुर के अर्णव राज (4 अंक) ने मुजफ्फरपुर के राजीव रंजन (3.5 अंक) को हराया। दरभंगा के आदर्श कुमार (3.5 अंक) एवं मुजफ्फरपुर के आदर्श राज (3.5 अंक) के बीच बाजी ड्रॉ रही। पुरस्कार वितरण गौ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.