मुजफ्फरपुर, मार्च 6 -- मुजफ्फरपुर। वरीय संवाददाता होली पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए मुजफ्फरपुर के रास्ते दो होली स्पेशल ट्रेनों का परिचालन होगा। इसके तहत गुरुवार यानी 6 मार्च को गोमतीनगर से गोमतीनगर-मालदा टाउन वन-वे स्पेशल (05084) खुलेगी। यह ट्रेन बाराबंकी, गोंडा, गोरखपुर, नरकटियागंज, बापूधाम मोतीहारी, मुजफ्फरपुर, भागलपुर होकर मालदा टाउन जाएगी। सात मार्च को गोमतीनगर-भागलपुर वन-वे स्पेशल (05086) गोमतीनगर से खुलेगी और गोरखपुर, नरकटियागंज, मुजफ्फरपुर, बरौनी होकर भागलपुर पहुंचेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.