मुजफ्फरपुर, मई 26 -- अंडर-17 नेशनल सॉफ्ट बॉल प्रतियोगिता के लिए चुनी गई बिहार टीम में मुजफ्फरपुर जिले की दो बेटियों का चयन हुआ है। जिले में स्थित शिक्षा विभाग के प्रमंडलस्तरीय किलकारी के ये बच्चियां राज्यस्तरीय कैंप में शामिल हुई थीं। 10 दिनों के कैंप में बिहार के विभिन्न जिलों के 36 बच्चे शामिल हुए थे। इसके बाद चुनी गई बिहार की टीम में 16 बच्चियों का चयन किया गया है। अब इन्हें नेशनल सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप 2025 में खेलने का मौका मिलेगा। प्रमंडलस्तरीय समन्वयक पूनम कुमारी ने बताया कि मुजफ्फरपुर के दो, पटना के 12 और वैशाली जिले से दो बच्चियां चयनित हुई हैं। रविवार को ये बच्चियां शहर लौटीं। किलकारी में इनका स्वागत किया गया। चयनित होने वाली बच्चियां जिज्ञासा और शगुन हैं। ये दोनों चैपमैन गर्ल्स प्लस 2 स्कूल और चकबासु स्थित प्रभात तारा स्कूल में पढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.