मुजफ्फरपुर, जनवरी 30 -- मुजफ्फरपुर, वसं। मुजफ्फरपुर ओपन लॉन टेनिस प्रतियोगिता का शुभारंभ शुक्रवार को खुदीराम बोस स्टेडियम परिसर स्थित टेनिस कोर्ट में हुआ। मुजफ्फरपुर जिला लॉन टेनिस संघ के तत्वावधान में हो रही इस प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि अरुण कुमार केशरी, अध्यक्ष, योजना एवं विकास समिति, बिहार भारोत्तोलन संघ ने किया। जिला संघ के अध्यक्ष अंजनी कुमार ओझा एवं कोषाध्यक्ष राजेश कुमार ने उनका स्वागत किया। संघ के सचिव मो. आरिफ ने बताया कि यह प्रतियोगिता तीन दिनों तक चलेगी, जिसमें विभिन्न वर्गों के कुल 38 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। संचालन दिलमोहन झा ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...