मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 16 -- मुजफ्फरपुर, वसं। मुजफ्फरपुर कबड्डी संघ के तत्वावधान में मंगलवार को कांटी प्रखंड के दामोदरपुर में जिला स्तरीय बालक-बालिका कबड्डी प्रतियोगिता हुई। बालक वर्ग के फाइनल में मुजफ्फरपुर एकेडमी की टीम मिलिट्री एकेडमी को 37-17 से हराकर चैम्पियन बनी। बालिका वर्ग में स्वयंसेवक एकेडमी ने मुजफ्फरपुर क्लब को 29-20 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। इससे पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन दामोदरपुर के मुखिया मोहम्मद परवेज व मुजफ्फरपुर कबड्डी संघ के सचिव मनोज कुमार सिंह, संयुक्त सचिव अब्दुल रहमान और चंदन कुमार ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी जितेंद्र कुमार, सचिव मनोज कुमार, अविनाश कुमार, विकास कुमार, विक्कू कुमार आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...