शामली, जनवरी 6 -- बॉलीवुड एक्टर शाहरूख खान को गद्दार कहने के बाद पूर्व विधायक और बीजेपी नेता संगीत सोम को धमकी देने को लेकर हिंदू रक्षा दल ने मोर्चा खोल दिया है। उन्होने मुजफ्फरनगर के सपा जिलाध्यक्ष पर अमर्यादित टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए मुजफ्फरनगर कूच करने की चेतावनी दी। सूचना पर पहुंची थाना आदर्शमंडी पुलिस ने कार्यकर्ताओं समझा बुझाकर शांत किया, जिसके बाद कार्यकर्ता वापस लौट गए। आईपीएल मैच में बांग्लादेश के क्रिकेटर को शाहरूख खान द्वारा अपनी क्रिकेट टीम में रखने को लेकर भाजपा के नेता संगीत सोम ने शाहरुख खान को गद्दार बोल दिया था। वहीं संगीत सोम के बयान के बाद मुजफ्फरनगर से समाजवादी पार्टी की जिलाध्यक्ष जिया चौधरी ने प्रतिक्रिया दी। जिसके बाद हिन्दू रक्षा दल में आक्रोश व्याप्त है। उन्होने जिया चौधरी पर अमर्यादित टिप्पणी करने का आरोप ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.