मुजफ्फर नगर, फरवरी 5 -- मुजफ्फरनगर शहर में महावीर चौक के पास जीआईसी कालेज की भूमि पर अत्याधुनिक ऑडिटोरियम का निर्माण कराया जाएगा। निर्माण कार्य शुरू होने से पूर्व जहां उप्र के कौशल विकास मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने बुधवार को सीडीओ व एमडीए उपाध्यक्ष एवं निर्माण कार्यदायी संस्था के साथ स्थलीय निरीक्षण किया वहीं ऑडिटोरियम का डिजाइन व नक्शा भी जारी किया गया। ऑडिटोरियम का डिजाइन का सभी ने तारीफ भी की है। ऑडिटोरियम निर्माण पर करीब 27 करोड़ रुपये की लागत आएगी। जनपद मुजफ्फरनगर के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए शहर को जल्द ही उसका पहला अत्याधुनिक बहुआयामी ऑडिटोरियम मिलने जा रहा है। करीब 27 करोड़ रुपये की बड़ी लागत से बनने वाला यह ऑडिटोरियम न केवल सांस्कृतिक और शैक्षणिक गतिविधियों का केंद्र बनेगा, बल्कि शहर की आधारभूत संरचना को भी नई मजब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.