मुजफ्फर नगर, फरवरी 20 -- नगर पालिका शहरी क्षेत्र में करीब 37 लाख रुपए खर्च करते हुए 20 नए वॉटर कूलर लगाने जा रही है। इसके लिए नगर पालिका के द्वारा कार्य योजना तैयार की गई है। वॉटर कूलर को लगाने के लिए भूमि का चयन किया जा रहा है। गर्मियों में इन वॉटर कूलर से स्थानीय लोगों को शीतल जल मिलेगा। गर्मियों में लोगों की प्यास बुझाने के लिए शहरी क्षेत्र में करीब 125 वॉटर कूलर लगे हुए है। विभिन्न स्थानों पर लगे वॉटर कूलर का रखरखाव नगर पालिका के जलकल विभाग के द्वारा किया जा रहा है। गर्मी शुरू होने से पहले नगर पालिका इन सभी वॉटर कूलर का सर्वे करा रही है। सर्वे के दौरान जो भी वॉटर कूलर खराब पाया जाएगा उसे नगर पालिका के द्वारा सहीं कराया जाएगा। अब नगर पालिका शहर में 20 नए वॉटर कूलर लगाने के लिए जा रही है। इसके लिए नगर पालिका करीब 37 लाख रुपए खर्च करने ज...