मुजफ्फर नगर, फरवरी 1 -- केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को संसद में आम बजट 2026 पेश करते हुए एमएसएमई सेक्टर में 10 हजार करोड़ रुपये आवंटित किए घोषणा की है। खास बात यह है कि इससे मुजफ्फरनगर जनपद के करीब 30 हजार एमएसएमई से जुड़े उद्योग-धंधे को 'संजीवनी'मिलेगी। खास बात यह है कि एक एमएसएमई उद्योग की सलाना टर्न ओवर करीब पांच करोड़ से भी अधिक है। ऐसे में देखा जाए तो अकेले जनपद मुजफ्फरनगर में इन उद्योगों का सलाना का कारोबार करीब 15 अरब रुपये से अधिक है। हालांकि जिला उद्योग केन्द्र में 20 हजार से अधिक उद्योग ही एमएसएमई में पंजीकृत हैं। एमएसएमई उद्योग के लिए 10 हजार करोड़ आवंटित करने को लेकर उद्यमियों की खुशी की लहर है। उद्यमियों का कहना है कि इससे करोबार भी बढ़ेगा और रोजगार के सृजन भी होंगे। इतना ही नहीं जनपद में एमएसएमई उद्योग ने...