मुंगेर, दिसम्बर 9 -- सोनबरसा राज। बसनही थाना क्षेत्र के सरौनी मधेपुरा पंचायत के अगमा गांव में रविवार शाम उस समय मातम फैल गया जब मुजफ्फरनगर स्थित बुढाना बजाज चीनी मिल में काम करने वाले मजदूर मिथुन सहनी (38) का शव गांव पहुंचा। शव देखते ही घर पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे। माहौल इतना गमगीन था कि हर आने-जाने वाले की आंखें नम हो गईं। जानकारी के अनुसार मिथुन सहनी शुक्रवार शाम काम के दौरान अचानक बीमार पड़ गए। साथी मजदूर उन्हें तुरंत स्थानीय चिकित्सक के पास ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। स्थानीय पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।शव पहुंचते ही मृतक की मां फुलिया देवी और पत्नी शांति देवी बार-बार बेहोश हो जा रही थीं। मिथुन अपने पीछे माता-पिता, पत्नी और पाँच बच्चों को छोड़ गए हैं। सूचना पर पूर्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.