मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 13 -- जनपद मुजफ्फरनगर की बिगड़ती वायु गुणवत्ता को उप्र के कौशल विकास मंत्री एवं मुजफ्फरनगर सदर के भाजपा विधायक कपिलदेव अग्रवाल ने संज्ञान में लेते हुए प्रदूषण नियंत्रण विभाग के सदस्य सचिव संजीव कुमार सिंह से बातचीत कर वायु प्रदूषण नियंत्रण पाने हेतु एक सुदृढ़ तथा त्वरित कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। बता दें कि हिन्दुस्तान ने शनिवार के अंक में देशभर में सबसे ज्यादा प्रदूषण मुजफ्फरनगर में एवं एक्यूआई 400 तक पहुंचा शीर्षक से प्रमुखता के साथ समाचार प्रकाशित किया था। इसको गंभीरता से लेते हुए उप्र सरकार के मंत्री कपिलदेव अग्रवाल शनिवार को लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर प्रदूषण नियंत्रण विभाग के सदस्य के साथ बैठक की। बताया कि जनपद में वायु प्रदूषण के कारण सामान्य जनजीवन पर अत्यधिक नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है । आम जनम...