मुजफ्फर नगर, फरवरी 6 -- मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत दावे व आपत्तियों की सुनवाई के लिए शुक्रवार को जहां अंतिम दिन है वहीं इसकी तिथि बढ़ने की संभावना भी जताई जा रही है। उधर अब तक जिले के सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में नए वोटर बनने के लिए करीब 74959 युवाओं ने फार्म छह भरकर जमा किए हैं। खास बात यह है कि इनमें सबसे ज्यादा नए वोटर बनने वालों की संख्या मुजफ्फरनगर सदर विस क्षेत्र के 20610 बताए जा रहे हैं। अंतिम मतदाता सूची में इन सभी युवा वोटरों के नाम अंकित होंगे और वर्ष 2027 में होने वाले विस चुनाव में पहली बार मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिले के सभी छह विधानसभा क्षेत्र में एसआईआर के तहत अब तक कुल वोटरों की संख्या 17 लाख 68 हजार हैं। करीब 1.12 लाख वोटरों को नोटिस जारी किया गया था। शुक्रवार को एसआईआर के तहत दावे- आपत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.