संवाददाता, मार्च 10 -- मुजफ्फरनगर के खतौली में एक शख्स समोसे में पेशाब मिलाता हुआ पकड़ा गया है। पुलिस ने हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू कर दी है। रतनपुरी थाना क्षेत्र के मुजाहिदपुर गांव में समोसे बनाने में पेशाब का इस्तेमाल करने का एक दुकानदार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए आरोपी दुकानदार को पकड़ लिया। हालांकि वायरल वीडियो की हिन्दुस्तान पुष्टि नहीं करता है। जानकारी के अनुसार गांव बडसू निवासी एक युवक ने मुजाहिदपुर गांव में समोसे बनाने की दुकान खोल रखी है। दुकानदार का समोसे बनाते समय दुकान के अंदर पॉलीथिन में पेशाब करने के बाद इसका इस्तेमाल समोसे बनाने में करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो वायरल होते ही इसकी जानकारी पुलिस को भी मिली। यह भी पढ़ें- TCS मैनेजर की पत्नी को आईफोन दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.