मुजफ्फर नगर, जनवरी 2 -- जनपद में सर्दी के मौसम के तेवर तल्ख बने हुए हैं। हालांकि शुक्रवार को घने कोहरे की चादर तो कुछ हद तक छट गई, लेकिन पहाड़ों से आ रही सीधी बर्फीली हवाओं ने जिले को 'कोल्ड डे' जैसी स्थिति में धकेल दिया है। धूप की गैरमौजूदगी और तेज पछुआ हवाओं के मेल ने गलन को इस कदर बढ़ा दिया है कि लोगों का घरों से निकलना दूभर हो गया है। शुक्रवार सुबह जब लोग सोकर उठे तो कोहरा कम था, जिससे वाहन चालकों को राहत जरूर मिली, लेकिन दिन चढ़ते ही बर्फीली हवाओं ने अपना जोर दिखाना शुरू कर दिया। पूरे दिन आसमान में काले बादलों का पहरा रहा। सूरज की लुका-छिपी के बीच ठिठुरन ने लोगों को बेहाल कर दिया। आलम यह था कि दोपहर के समय भी तापमान में कोई खास बढ़ोतरी महसूस नहीं की गई और गलन ने हड्डियों तक को कंपा दिया। तापमान अधिकतम 15.0 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 11.2 ...