मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 13 -- मुजफ्फरनगर जिले में एसआईआर का काम एक बार फिर से तेजी से चल रहा है। अब तक 83.57 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। जनपद में 1982 बूथों पर बीएलओ एवं बीएलए द्वारा प्रगणक फार्म जमा कराए जा रहे हैं। यह काम आगामी 26 दिसंबर तक चलेगा। जिले के सभी छह विस क्षेत्रों में कुल वोटरों की संख्या 21. 12 लाख हैं ,इनमें से अभी तक 17 लाख 65 हजार 421 वोटरों के प्रगणक गणना फार्म जमा होने के साथ डिजिटाइजेशन का काम पूरे कर लिए गए हैं। अभी भी करीब तीन लाख से अधिक वोटरों के प्रगणक गणना फार्म जमा नहीं हुए हैं। जबकि अभी तक एसआईआर अभियान में सभी छह विस क्षेत्रों में 57 हजार 386 वोटरों की मृत्यु हो चुकी है। अभी भी प्रशासनिक अधिकारियों के स्तर पर एएसडी (मृतक, शिफ्ट, डबल और अनुपस्थित मतदाताओं) के नाम को हटाने एवं सही वोटरों का नाम सूची में शामिल करन...