मुजफ्फर नगर, जनवरी 7 -- जहां एसआईआर के कार्य अभी पूरे हुए हैं वहीं अब केन्द्र एवं राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला प्रशासन के स्तर पर वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव की भी तैयारियां हो गई है। इस कड़ी में जिले के छह विधानसभा क्षेत्रों में वर्ष 2027 के चुनाव के हिसाब से बूथों की संख्या 1982 से बढ़ाकर 2235 हो गई है। हालांकि मतदान केन्द्रों की संख्या भी इजाफा हुआ है। पहले 870 मतदान केन्द्र थे अब 873 हो गई है। ऐसे में अब एक बूथ पर अधिकतम 1200 वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मजेदार बात यह भी है कि जिले में वोटरों की संख्या 21.12 लाख से घटकर 17.68 लाख हो गई है जबकि मतदान केन्द्र व बूथों की संख्या बढ़ गई है। ऐसे में अब जिले के 2225 बूथों पर लाखों वोटर अपने वोट के माध्यम से छह विधायक को चुनेंगे। जनपद में छह विधानसभा क्षेत्र है...